Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 08 सितम्बर। हसायन थाना क्षेत्र के गांव सूआ मोहनपुर में मामूली बात को लेकर पिता-पुत्री के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गांव सूआ मोहनपुर निवासी प्रेमपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव में अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही हरिचंद्र, गुड्डू, मोनू और लोकेश वहां पहुंचे और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि चारों ने एकराय होकर प्रेमपाल सिंह और उनकी बेटी दिव्या के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने हाथ में पहने कड़े से हमला किया, जिससे दिव्या की नाक पर गंभीर चोट आई, जबकि प्रेमपाल सिंह की आंख और पेट में चोटें लगीं। आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि चार सितंबर की सुबह आरोपित दोबारा उसके घर पहुंचे और थाने में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page