Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 08 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली में सोमवार रात एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान शिशुपाल पुत्र राजपाल के रूप में हुई है। बताया गया है कि शिशुपाल खेती का काम करता था और उसकी शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार, सोमवार रात शिशुपाल गांव के बाहर गया था, जहां उसने एक पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि शिशुपाल का अपने पिता और भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है। सीओ सिकंदराराऊ अमित पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page