हाथरस 08 सितम्बर। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जोगिया निवासी उमेश कुमार (52) पुत्र भीकम सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। बताया गया है कि उमेश कुमार पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित थे। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उमेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।
Next News :-हाथरस में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान, चार उपभोक्ता चोरी करते मिले
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101











