Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 सितम्बर। अधिशासी अभियंता के आदेशानुसार विद्युत विभाग की टीम ने सोमवार को उपकेंद्र गिजरौली के अंतर्गत आने वाले टाउन-3 फीडर पर विद्युत चोरी रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्युत विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर विद्युत कनेक्शनों और आपूर्ति की जांच की। चेकिंग के दौरान चार उपभोक्ता विद्युत चोरी करते हुए पाए गए। विभाग द्वारा इन सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। चेकिंग अभियान में मुख्य रूप से ललित कुमार यादव, अवर अभियंता गिजरौली आयुष कंसल, अवर अभियंता वाटरवर्क्स ऋतु शर्मा, अवर अभियंता नवीपुर मनीष कुमार, अवर अभियंता काशीराम राधेश्याम, टीजी-2 सहित संविदा कर्मी मौजूद रहे। विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और चोरी करते पाए जाने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Next News :-ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की चल रही प्रथम स्तरीय जांच डीएम ने किया निरीक्षण

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

7 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page