Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 सितम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बीएलएस स्कूल में ‘युवा उद्यमी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें युवा उद्यमियों को देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता हरिगढ़ विभाग कार्यवाह योगेश आर्य ने युवाओं और उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए अलग-अलग समय में अनेक प्रकार के प्रयास किए गए। क्रूर अत्याचारों और विभिन्न नीतियों के माध्यम से देश के व्यापार एवं आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करने का प्रयास किया गया तथा अपनी मुद्रा के अवमूल्यन की शर्त पर व्यापार करने के लिए भी मजबूर किया गया। इसके बावजूद भारत ने अपनी क्षमता, प्रतिभा और उद्यमशीलता के बल पर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में मजबूत पहचान बनाई है, जिसमें देश के युवा उद्यमियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक शक्ति को और अधिक मजबूत बनाने के लिए युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे आना होगा। ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ की भावना को आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना प्रत्येक सक्षम एवं जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के जागरूक और सक्षम लोग अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे नहीं आएंगे, तब तक अनेक सामाजिक और आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी। योगेश आर्य ने युवा उद्यमियों के सामने सात महत्वपूर्ण बिंदुओं के माध्यम से राष्ट्रहित में उद्यमिता को बढ़ावा देने, स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने, नवाचार को अपनाने, रोजगार के अवसर पैदा करने, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के पास प्रतिभा, ऊर्जा और नई सोच की अपार क्षमता है। यदि युवा अपनी उद्यमशीलता और प्रतिभा का उपयोग केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित न रखकर राष्ट्र निर्माण के व्यापक उद्देश्य से जोड़ें, तो भारत की आर्थिक शक्ति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिगढ़ विभाग की महिला समन्वयक प्रज्ञा वार्ष्णेय ने की, जबकि संचालन जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजीव पुंडीर ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों, मातृशक्ति एवं अन्य गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।

Next News :-हाथरस में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान, चार उपभोक्ता चोरी करते मिले

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page