Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 सितम्बर। जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने बताया कि रबी 2026-27 सीजन के लिए किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत गेहूं, सरसों, तोरिया, चना, मटर और मसूर के सामान्य बीज एवं मिनीकिट बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करना अनिवार्य है, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीज वितरण व्यवस्था के तहत ऑनलाइन बुकिंग के बाद ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। जनपद हाथरस के लिए सरसों मिनीकिट के 7140, तोरिया मिनीकिट के 300, चना मिनीकिट के 100, मटर मिनीकिट के 50 और मसूर मिनीकिट के 100, कुल 7690 निःशुल्क मिनीकिट वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। वहीं विभिन्न योजनाओं के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर गेहूं बीज 7319.80 कुंतल, सरसों बीज 133.91 कुंतल, तोरिया बीज 4 कुंतल, चना बीज 13.50 कुंतल, मटर बीज 10 कुंतल और मसूर बीज 23 कुंतल, कुल 7504.21 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बीज एवं मिनीकिट के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित प्रत्येक किसान को एक मिनीकिट दी जाएगी। चयनित किसानों को संबंधित राजकीय कृषि बीज भंडार के माध्यम से पॉस मशीन द्वारा बीज एवं मिनीकिट बीज उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वे समय से ऑनलाइन बुकिंग कराएं और ऑनलाइन आवेदन में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अपने विकासखंड स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क करें।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page