Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 04 सितंबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा से लेकर देहात तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल है। कस्बे में जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिरों को सजाने-संवारने के साथ ही श्रद्धालु भव्य झांकियां और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर कस्बे के विभिन्न गली-मोहल्लों और धार्मिक स्थलों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्राचीन गंगा मैया मंदिर, शिव टुकिया मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर, शनिदेव मंदिर, माता बड़ी पथवारी मंदिर, श्री हनुमान मंदिर सहित कोतवाली परिसर स्थित शिव मंदिर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसरों में साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट और भव्य झांकियां तैयार करने का काम श्रद्धालुओं द्वारा किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झांकियों को आकर्षक रूप देने के लिए श्रद्धालु दिन-रात जुटे हुए हैं। कई मंदिरों में रंग-बिरंगी विद्युत झालरों, फूलों और अन्य सजावटी सामग्री से परिसर को सजाया जा रहा है।

वहीं, कस्बा और देहात क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां चल रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी सजावट का कार्य किया जा रहा है। कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और बाल स्वरूप पर आधारित झांकियां सजाने की तैयारी की जा रही है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में मध्यरात्रि के समय भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीकृष्ण जन्म के बाद श्रद्धालुओं द्वारा आरती उतारी जाएगी और प्रसाद का वितरण किया जाएगा।जन्माष्टमी को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, मंदिर समितियों और स्थानीय लोगों द्वारा जन्माष्टमी के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए साफ-सफाई, सजावट और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हाथरस में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिखा भाजपा का दम, सांसद ने संभाली गाड़ी की कमान; एक ही कार में नजर आए दिग्गज नेता, एक साथ निकले जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांवों में चलाया स्वच्छता व जागरूकता अभियान अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई-4 और इकाई-7 की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इकाई-7 ने नयाबांस गांव में सेवा का रंग, राष्ट्र के संग थीम पर ग्रामीणों को सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया। वहीं, इकाई-4 ने बेसवां क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सेवा–माय कंट्रीब्यूशन थीम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया।  नयाबांस में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में सेवा भावना, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद कुमार, एफईटी क्लस्टर हेड एवं इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंस की विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषा शर्मा और एनएसएस समन्वयक डा. पूनम रानी ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सेवा केवल गतिविधि नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का निर्देशन एनएसएस इकाई-7 के कार्यक्रम अधिकारी डा. मनीष राव आंबेडकर ने किया। उधर, मिर्जापुर गांव में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थानों, रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। ग्रामीणों को घर, गली-मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने कचरा प्रबंधन और व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। मिर्जापुर में अभियान का संयोजन एनएसएस इकाई-4 के कार्यक्रम संयोजक डा. प्रत्यक्ष पांडेय ने किया। इसमें देवेंद्र सिंह और स्वयंसेवकों का सहयोग रहा। दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

October 21, 2026
साड़ी खरीदने को लेकर शोरूम पर भिड़े ग्राहक और दुकानदार, रामलीला ग्राउंड के पास एक साड़ी शोरूम का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page