सेवा संकल्प अभियान के तहत गांवों में चलाया स्वच्छता व जागरूकता अभियान अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाई-4 और इकाई-7 की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इकाई-7 ने नयाबांस गांव में सेवा का रंग, राष्ट्र के संग थीम पर ग्रामीणों को सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का संदेश दिया। वहीं, इकाई-4 ने बेसवां क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में सेवा–माय कंट्रीब्यूशन थीम के तहत स्वच्छता अभियान चलाया। नयाबांस में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में सेवा भावना, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद कुमार, एफईटी क्लस्टर हेड एवं इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंस की विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषा शर्मा और एनएसएस समन्वयक डा. पूनम रानी ने विद्यार्थियों को समाज सेवा के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सेवा केवल गतिविधि नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का निर्देशन एनएसएस इकाई-7 के कार्यक्रम अधिकारी डा. मनीष राव आंबेडकर ने किया। उधर, मिर्जापुर गांव में एनएसएस स्वयंसेवकों ने सार्वजनिक स्थानों, रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। ग्रामीणों को घर, गली-मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने कचरा प्रबंधन और व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ गांव के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। मिर्जापुर में अभियान का संयोजन एनएसएस इकाई-4 के कार्यक्रम संयोजक डा. प्रत्यक्ष पांडेय ने किया। इसमें देवेंद्र सिंह और स्वयंसेवकों का सहयोग रहा। दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गय
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांवों में
October 21, 2026
साड़ी खरीदने को लेकर शोरूम पर भिड़े
October 20, 2026
सादाबाद : काली स्वरूपों ने किया हैरतअंगेज
October 20, 2026
मुरसान : जैतपुर में घर में घुसकर
October 20, 2026
मुरसान : भाजपा नेता के ईंट प्लांट
October 20, 2026
मुरसान : निजी भूमि से लोहे का
October 20, 2026
सासनी : धूपबत्ती लेने जा रहे दो
October 20, 2026
Weather
Hathras
7:44 pm,
Oct 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






