Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

मुरसान 20 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव कोटा में निजी भूमि से करीब 90 किलो वजनी लोहे का गेट चोरी करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव कोटा निवासी किशनवीर सिंह का कहना है कि करीब एक माह पहले उनकी निजी भूमि पर लगा लोहे का गेट अज्ञात चोर कॉलम और दीवार क्षतिग्रस्त कर चोरी कर ले गए थे। इसके बाद से वह गेट की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गांव में मधूगढ़ी निवासी चांद की कबाड़ की दुकान पर अपना गेट खड़ा दिखाई दिया। किशनवीर ने गेट के बारे में जानकारी की तो कबाड़ी ने बताया कि यह गेट कोटा निवासी केडी और गौरव उर्फ पिल्लू के घर से कबाड़ में आया है। पीड़ित के मुताबिक, 18 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे उसने दोनों से इस संबंध में जानकारी करने के लिए बुलाया तो उन्होंने कहासुनी शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ मारपीट करने की धमकी दी और पुलिस में शिकायत करने पर जान से हाथ धोने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page