Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News


हाथरस 21 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक सीटों के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हाथरस में भाजपा का चुनावी अभियान पूरे जोर-शोर से नजर आया। इस दौरान एक ऐसा दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। हाथरस के सांसद अनूप बाल्मिकी खुद गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर नजर आए, जबकि उनके साथ एक ही गाड़ी में भाजपा के कई दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि सवार थे।

गाड़ी में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर और सिकंदराराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा एक साथ दिखाई दिए। आमतौर पर अपने-अपने काफिलों और वाहनों में नजर आने वाले जनप्रतिनिधियों की यह साझा मौजूदगी चुनावी अभियान के दौरान एक अलग ही तस्वीर पेश कर रही थी। दरअसल, उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक सीटों के लिए चुनावी सरगर्मियां तेज हैं और प्रचार के अंतिम दिन भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इसी क्रम में हाथरस में पार्टी के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर प्रचार अभियान में जुटे नजर आए। डोर-टू-डोर जनसंपर्क से लेकर मतदाताओं तक पहुंच बनाने की कोशिशों के बीच नेताओं की यह एकजुटता पार्टी के चुनावी अभियान का संदेश देती दिखाई दी।इस चुनाव में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी यतेन्द्र शर्मा को विशेष रूप से हाथरस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसे में प्रचार के अंतिम दिन उनका स्थानीय सांसद, जिलाध्यक्ष और विधायकों के साथ कॉर्डीनेशन और मैदान में सक्रिय रहना चुनावी अभियान के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सांसद की ड्राइविंग और नेताओं की एकजुटता बनी चर्चा का विषय

चुनावी गहमागहमी के बीच सांसद अनूप बाल्मिकी का खुद गाड़ी चलाना और जिले के प्रमुख भाजपा नेताओं का एक ही वाहन में साथ नजर आना दिन की खास तस्वीर बन गया। जहां एक ओर यह दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना, वहीं दूसरी ओर प्रचार के अंतिम दिन भाजपा नेताओं की सक्रियता और सामूहिक भागीदारी भी साफ दिखाई दी।अब चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद सभी की निगाहें मतदान और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। हाथरस में अंतिम दिन की यह तस्वीर भाजपा के चुनावी अभियान की हलचल और नेताओं की सक्रियता को बयां करती नजर आई।

Previous Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page