Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 31 अगस्त।कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित मोहल्ला शीशग्रान शीशगर में एक महिला पर पति व सास के द्वारा गाली गलौज करते हुए जानलेवा हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है।उक्त मामले में पीड़ित महिलाने कोतवाली पहुचकर घटना की लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।पीडित महिला अर्ती पत्नी सद्दाम निवासी मोहल्ला शीशग्रान कस्बा हसायन ने आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देते अवगत कराया है कि मेरी शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी।कुछ दिन मुझे सही सलामत रखा था।उसके बाद बिना बजह गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे और घर से निकलने की धमकी देने लगे फिर भी मैं बरदास करती रही।विवाहोपरांत मैने दो बच्चों को जन्म ही दिया।दिनांक तीस अगस्त को मेरे पति ने चाय बनवाई।मैने पति को चाय बनाकर दी।तो मेरी तीन माह की पुत्री भूख से बिलखकर रो रही थी।तभी मैने थोडी सी चाय दे रही थी।तभी मेरे पति व मेरी सास ने कमरे में बंद कर दिया।मेरे पति  ने पुत्री को चाय दिए जाने के दौरान आग बबूला होकर मेरे ऊपर जानलेवा हमला करते हुए बुरी तरह से मारपीट की।जिससे दाएं हाथ की उंगलियों में चोट आई है।मुझे इनसे जान माल का डर है।अगर मेरे साथ कोई अप्रीय घटना होती है।तो इन्हीं की साजिश से होगी।पीड़ित महिला ने घटना के संबध में अपने मायके पक्ष में अपनी बहन को जानकारी दी।फिर पीडित महिला की बहन ने डायल एक सौ बारह पर शिकायत की।पीडित महिला की बहन की शियायत के आधार पर पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।पीडित महिला ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर मदद कर न्याय दिलाने की मांग की है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि पीडित महिला की लिखित तहरीर के आधार पर चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page