Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 29  अगस्त । कासगंज रोड स्थित गांव हबीबपुर के निकट आज  शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 5:30 बजे एक बाइक सवार युवक कासगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव हबीबपुर के समीप पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज गति के अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से जानकारी ली, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब मृतक की पहचान कराने के साथ ही हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page