Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 29  अगस्त । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर एक युवक ने शराब के नशे में अपनी 63 वर्षीय वृद्ध मां के साथ दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के दूसरे पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पुत्र ने आरोप लगाया कि 27 अगस्त की रात करीब नौ बजे उसकी 63 वर्षीय मां घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका बड़ा भाई कथित रूप से शराब के नशे में घर पहुंचा और मां के साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी परिजनों को होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता के छोटे पुत्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि आरोपी अविवाहित है और परिवार में दो भाई हैं। उनके पिता की करीब 15 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। दोनों भाई अपनी वृद्ध मां के साथ रहते हैं। घटना के बाद गांव में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मुकदमे में नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page