Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 29  अगस्त । कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरा में आज  अपनी मां के साथ बाजार जा रहे 10 वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार दुष्यंत पुत्र महेंद्र सिंह (10 वर्ष) निवासी गांव शेखूपुर मदन, थाना हाथरस जंक्शन, रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी मां संतोषी के साथ अपनी ननिहाल कचौरा आया था। दुष्यंत कक्षा दो का छात्र था।

शनिवार को दुष्यंत अपनी मां के साथ बाजार जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन घायल दुष्यंत को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक बालक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि दुष्यंत अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी मां संतोषी अपने पति से अलग रहती हैं और हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में रसोइया के रूप में कार्य करती हैं। परिवार में एक पुत्री भी है। इकलौते बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, हादसे के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page