सिकंदराराऊ (हसायन) 28 अगस्त । कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ सत्ताइस अगस्त की रात्रि नौ बजकर छह मिनट पर गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर दो युवकों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस उपनिरीक्षक ने दोनो युवकों की निशानदेही पर बरामद सामान के आधार पर कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराए जाने के बाद दोनो युवकों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद चालान कर कार्रवाई की है।कोतवाली पुलिस की ओर से जारी की गई प्रैस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए अवगत कराया गया है कि उपनिरीक्ष मनु यादव मय हमराह उपनिरीक्षक रामसनेही, हैड कांस्टेबल विजेन्द्र कांस्टेबल पासा, कांस्टेबज रनविजय के वास्ते तलाश माल-मुल्जिमान व देखरेख शांति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम व चैकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन में गश्त अंदर इलाका थाना क्षेत्र में बहवाले रपट नंबर चवालीस समय करीब 21.06 बजे रवाना होकर रात्रि गश्त करते हुए सीएचसी हसायन के पास पहुचा।तो मुखबिर खास ने पास आकर सूचना दी कि जिन खोखे के चोरो को आप तलाश कर रहे हो।वह खिटौली गांव के कट पर रास्ते पर खडे हैं।जल्दी कि जाए तो पकडे जा सकते हैं।इस सूचना पर विश्वास कर हम पुलिस वालों ने मय मुखबिर के एक दूसरे की जामा तलाशी ले देकर इत्मिनान किया कि किसी के पास जुर्म से सम्बन्धित कोई वस्तु नही है और हम पुलिस वाले मय मुखबिर को साथ लेकर अपने निजि वाहन से खिटौली गाव के कट की तरफ रति का नगला हसायन रोड पर चल दिए।मुखबिर ने खिटौली गांव के कट से पहले वाहन को रूकवाकर सडक पर आने जाने वाले वाहन की रोशनी मे इशारा कर बताया कि जो यह मोटरसाइकिल लिए दो लोग खडे हुए है,वंही हैं।इतना कहकर मुखबिर वापस चला गया।हम पुलस वाले दबे कदमो से जैसे ही खडे व्यक्तियो के पास पहुचे।तो यह सकपाकाकर भागने का प्रयास करने लगे।लेकिन आवशयक बल प्रयोग कर घेर घोटकर खिटौली गांव के कट पर ही दोनो व्यक्तियो को समय करीब रात्रि बाइस बजकर दस मिनट यानि दस बजकर दस मिनट बजे पकड़ लिया।पकडे गए दोनो व्यक्तियो से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गई।तो मोटरसाइकिल पर आगे चालक सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम अनुराग पुत्र मलखान सिंह निवासी गांव खिटौली उम्र करीब इक्कीस वर्ष बताया।और जामा तलाशी मे आगे टांगे पिट्ठू बैग से एक पान मसाला गोल्ड मोहर पैकेट, एक रितिक सुपारी पैकेट खुला हुआ,पन्द्रह सफल तम्बाकू पाऊच, छह तानसेन पान मसाला पाऊच,एक कमांडर सिगरेट पैकेट खुला,एक टोटल सिगरेट पैकेट खुला बरामद हुआ तथा मोटरसाईकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम कन्हैया पुत्र हरिपाल निवासी गाव मथुरापुर उम्र करीब उन्नीस वर्ष बताया तथा जामा तलाशी मे दाहिने हाथ मे पकडे एक एलपीजी गैस सिलेन्डर पांच किलोग्राम का बरामद हुआ।उपरोक्त दोनो युवकों से अन्य कोई शह बरामद नही हुई।बरामद सामान के बारे मे पूछा तो दोनो ने एक स्वर मे बताया कि साहब हम दोनो ने मिलकर इक्कीस अगस्त 2026 मे रात को बारह बजे के करीब रति के नगला स्टेशन को जाने वाली सडक के पास खोखे का ताला तोडकर उसमे रखा सामान चोरी किया था।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सलेमपुर इलाके की 16 अक्टूबर की तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित
October 16, 2026
सासनी-नानऊ रोड पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा को रौंदा, अस्पताल में मौत
October 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस: अलीगढ रोड स्थित कॉलोनी में करंट
October 16, 2026
सलेमपुर इलाके की 16 अक्टूबर की तीन
October 16, 2026
सासनी-नानऊ रोड पर अज्ञात वाहन ने वृद्धा
October 16, 2026
घरेलू विवाद के बाद 59 वर्षीय महिला
October 16, 2026
उधारी का सामान देने से मना करने
October 16, 2026
लाडपुर गांव में SBI ग्राहक सेवा केंद्र
October 16, 2026
मुरसान : बरेली में नौकरी का झांसा
October 16, 2026
Weather
Hathras
5:06 am,
Oct 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






