Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 27 अगस्त। टोडरपुर पोरा गांव में उधार पैसों के विवाद को लेकर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। वीरनगर नारऊ, थाना जलेसर, एटा निवासी अखिलेश कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार अखिलेश कुमार 25 अगस्त की शाम अपनी बहन के घर टोडरपुर पोरा आया था। आरोप है कि गांव के राहुल, संजू, सोनू और पप्पू ने उसके जीजा से उधार पैसों के विवाद को लेकर उसकी गाड़ी की चाबी दबंगई से निकाल ली। चाबी वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अखिलेश को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि उसे बचाने पहुंची उसकी बहन लक्ष्मी, करिश्मा और चाचा ठाकुरदास के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान उसकी बहन का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच करते हुए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page