Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 27 अगस्त। गांव खिजरपुर से कक्षा 10 में पढ़ने वाला 16 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। किशोर के पिता ओमप्रकाश ने थाने में तहरीर देकर बेटे की तलाश कराने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार ओमप्रकाश का बेटा मोनू कुमार एएस पब्लिक स्कूल बाजीदपुर में कक्षा 10 का छात्र है। 25 अगस्त की सुबह वह स्कूल ड्रेस पहनकर साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जानकारी की तो पता चला कि मोनू उस दिन स्कूल पहुंचा ही नहीं था। परिजनों के अनुसार किशोर किसी बात को लेकर नाराज होकर घर से निकला था। इसके बाद रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। काफी तलाश के बाद भी किशोर का पता नहीं चलने पर पिता ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और किशोर की तलाश के साथ ही उसके स्कूल जाने के रास्ते तथा अन्य संभावित स्थानों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page