Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 अगस्त। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांव अंडोली पांच दिन पहले चौबीस अगस्त को में आवारा पशु सांड के हमले से एक निर्धन परिवार के बारह वर्षीय बालक की मौत हो जाने के प्रकरण में राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीयाध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिह को ज्ञापन सौपा।राष्ट्रीय हिन्दू साम्राज्य संगठन के सस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनमोल गुप्ता ने खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को दिए गए सीएम के नाम ज्ञापन प्रार्थना पत्र में कहा कि ग्राम पंचायत अंडौली में झोपडी में रहने वाले दलित समाज के दलित परिवार के बारह वर्षीय बालक कन्हैया पुत्र भक्त सिंह की सांड के द्वारा हमला कर दिए जाने के उपरांत हुई मृत्यु के संबंध में तत्काल कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।अनमोल गुप्ता ने सीएम को अवगत कराते हुए कहा कि गांव अंडोली में पांच दिन पहले चौबीस अगस्त की रात्रि को एक अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना घटित हुई।ग्राम अंडौली निवासी बारह वर्षीय बालक कन्हैया पुत्र भक्त सिंह गांव की एक दुकान पर सामान लेने गया था।इसी दौरान एक आवारा सांड ने कन्हैया पर हमला कर दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई।इस दर्दनाक घटना से मृतक बालक के दलित निर्धन स्तर के झोपडी में रहने वाला परिवार शोकाकुल हो गया।घर के इकलौते चिराग कन्हैया की मौत के बाद दलित परिवार बुरी तरह से टूट गया है।मृतक कन्हैया के पिता भक्त सिंह गांव अंडौली में ही एक फूस की झोपडी डालकर अपना व परिवार के एक पुत्र व दो पुत्रियों का जैसे तैसे मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते है।पुत्र की मौत के बाद से कन्हैया के पिता भक्त सिंह अपनी दो छोटी छोटी पुत्रियों के साथ अपना जीवन यापन कर अपनी जिंदगी को जैसे तैसे जीने के लिए मजबूर हो रहे है।सांड से हुई बारह वर्षीय बालक कन्हैया की मौत के बाद से पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है।कस्बा व देहात क्षेत्र में आवारा एवं हिंसक पशुओं की समस्या के कारण ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।मृतक बालक कन्हैया पुत्र भक्त सिंह का घटना के दूसरे दिन हाथरस में ही पोस्टमार्टम कराया जा चुका है।ऐसी स्थिति में पीड़ित परिवार को तत्काल शासन की ओर से हर संभव सहायता मिलना अत्यंत आवश्यक है।अनमोल गुप्ता ने मुख्यमंत्री से विनम्र अनुरोध करते हुए पत्र के माध्यम से मांग करते हुए कहा है कि इस गंभीर घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निम्न कार्रवाई हेतु निर्देशित कर घटना की निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच कराई जाए।मृतक बालक के परिवार को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता/मुआवजा तत्काल उपलब्ध कराया जाए।ग्राम अंडोली एवं कस्बा हसायन के आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में खुलेआम सडक गली मुहल्लों में दिन रात्रि में घूम रहे आवारा एवं हिंसक सांडों तथा अन्य आवारा पशुओं को तत्काल पकड़वाकंर सुरक्षित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की जाए।आवारा पशुओं की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग को प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए जाएं।भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से आवश्यक सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए।अनमोल गुप्ता ने कहा कि सीएम के आदेश के बाद भी कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में गली मुहल्ला बाजार में अनावश्यक रूप से भ्रमण कर घूम रहे आवारा गौवंशो को सुरक्षित स्थान पर भेजा जाने के आदेश निर्देश दिए जाने के बाद आज तक जिम्मेदार खानापूुर्ति कर मोबाइल से फोटो खिंचवाए जाने के बाद अपने कार्य से इति श्री कर चले जाते है।उन्होने कहा कि सीएम के निदेश का खुला उलंघन करते हुए जिम्मेदारो के द्वारा आवारा गौवंशों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर नहीं भेजा जा रहा है।जिससे यह घटना हो गई।अनमोल गुप्ता ने उक्त प्रकरण के विषय में स्वत: संज्ञान में लेकर जिम्मेदारो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page