Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 27 अगस्त। आरबीएस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने आकर्षक राखियां तैयार करने के साथ ही सुंदर मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कला का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। विद्यालय प्रबंधक रजनेश कुमार एवं सोनिया सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई राखियों और लगाई गई मेहंदी का निरीक्षण किया। बच्चों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य राजेश यादव ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। राखी मेकिंग प्रतियोगिता में प्रताप हाउस विजेता रहा। वहीं कक्षा 6 से 8 की मेहंदी प्रतियोगिता में अशोका हाउस ने प्रथम, प्रताप हाउस ने द्वितीय तथा टैगोर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 9 से 12 की मेहंदी प्रतियोगिता में प्रताप हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय और रमन हाउस तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया, जिसके चलते पूरा आयोजन हर्षोल्लास एवं आनंदमयी माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page