सादाबाद 27 अगस्त। क्षेत्र के गांव बरामई में शहीद एनएसजी पैरा कमांडो हरवीर सिंह की तृतीय स्मृति दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शहीद की स्मृति में लंबी कूद का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागियों और क्षेत्रीय लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। ओमवीर सिंह प्रधान ने बताया आयोजन बरामई स्थित शहीद हरवीर सिंह स्मारक, बरामई-पिपरामई रोड, खेड़ा बरामई सादाबाद पर किया जाएगा। साइकिल रेस 29 अगस्त को शाम चार बजे शुरू होगी। इसमें सभी प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को रेंजर साइकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक शहीद हरवीर सिंह ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी स्मृति को जीवंत रखने और युवाओं में देशभक्ति एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान शहीद की प्रतिमा एवं स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा। इसके बाद लंगर का भी आयोजन होगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चबूतरे पर बैठने को लेकर विवाद, युवक
August 27, 2026
मलबा डालने का विरोध करने पर दो
August 27, 2026
उधार पैसों के विवाद में युवक से
August 27, 2026
स्कूल जाने के लिए निकला 16 वर्षीय
August 27, 2026
नशीला पदार्थ पिलाकर जमीन का बैनामा कराने
August 27, 2026
यूजीसी कानून और आरक्षण नीति के विरोध
August 27, 2026
सादाबाद : शहीद पैरा कमांडो की स्मृति
August 27, 2026
Weather
Hathras
10:42 pm,
Aug 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










