Hamara Hathras

Latest News

सासनी 27 अगस्त। गांव जरैया में चबूतरे पर बैठने को लेकर हुए विवाद में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आकाश ने एसीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार 25 जून को आकाश अपने घर के चबूतरे पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के यश ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर यश ने अपने पिता मुकेश और चाचा नरेंद्र को मौके पर बुला लिया। पीड़ित का आरोप है कि यश ने सरिया से उसके सिर और हाथ पर वार किया, जबकि मुकेश ने डंडे से उसके पैर में चोट पहुंचाई। वहीं नरेंद्र पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया गया है। शोर सुनकर आकाश के पिता अशोक और मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। आकाश का आरोप है कि घटना के बाद थाने में उसके हस्ताक्षर कराकर मेडिकल तो कराया गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यश, मुकेश और नरेंद्र के खिलाफ अभियोग दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page