Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 27 अगस्त। सहपऊ थाना क्षेत्र के गांव कुकरगवां में निर्माणाधीन मकान का मलबा पशुओं के घेर में डालने का विरोध करने पर दो बहनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित विनोद कुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के आदेश पर सहपऊ पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन विनोद कुमार की 23 वर्षीय बेटी संध्या पशुओं के घेर में गाय को लोआ खिलाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी हरेंद्र के निर्माणाधीन मकान का मलबा पशुओं के नीचे डाला जा रहा था। संध्या ने इसका विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी गई। शोर सुनकर संध्या की बड़ी बहन गौरी मौके पर पहुंची तो आरोप है कि हरेंद्र, विजयपाल, विजय सिंह, शिशुपाल, डोली, श्यामा, सीमा पत्नी विजयपाल और किरण पुत्री विजय सिंह ने एकराय होकर दोनों बहनों के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद थाने में शिकायत करने पर दरोगा कृपाल सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन शराब पीकर गाली-गलौज करते हैं। एसपी के आदेश के बाद पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page