
सिकन्दराराऊ 27 अगस्त। टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में 27 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने रंग-बिरंगी और मनमोहक राखियां लेकर छात्रों की कलाई पर राखी बांधी तथा उन्हें घेवर खिलाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। इसके उपरांत छात्रों ने अपनी बहनों को उपहार भेंट किए। इस दौरान विद्यालय परिसर में भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का सुंदर वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रंजना कुमार एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में संध्या जादोंन, सुषमा यादव, कल्पना, मनीषा गोला, कविता माहेश्वरी, रश्मि वर्मा, संजुबाला, रागिनी, अनीता, ज्योति, मिनाक्षी एवं शालिनी वार्ष्णेय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता की। विद्यालय परिवार ने रक्षाबंधन के माध्यम से विद्यार्थियों को भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी सम्मान का संदेश दिया।













