Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 23 अगस्त । कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदलपुर में बरसात से पुराना मकान ढह गया।मकान में रह रहे व्यक्ति बाल बाल बच गए।गति रात्रि  हुई बारिश के कारण हैदलपुर निवासी शिशुपाल पुत्र रामदास अपने मकान में रोजाना की तरह अपने परिवार के सहित सो रहे थे।बरसात होने के बाद वह जैसे ही घर से बाहर निकले तो मकान गिरने लगा।जिससे वह बाल बाल बच गए।मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।जब आनन फानन में ग्रामीणों के द्वारा शिशुपाल और उसके उसकी पत्नी पवन देवी तीन बच्चों को ग्रामीणों ने मलवा हटाकर मलवे से निकाल कर बाहर किया।गनीमत रही कि किसी के कोई गंभीर चोट नहीं आ पाई।उक्त घटना की सूचना ग्राम पंचायत बकायन के प्रशासक विनीता देवी बघेल के प्रतिनिधि के रूप प्रधान प्रशासक पति  राजवीर सिंह के द्वारा घटना की जानकारी  तहसील प्रशासन को दे दी गई है।प्रधान प्रशासक के पति के द्वारा उक्त पीड़ित परिवार को शासन से मुआवजे की मांग की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page