सिकन्दराराऊ 23 अगस्त । कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में चल रहे भव्य श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास श्री सतगुरु शरण देव जी महाराज, अयोध्याधाम ने भगवान शंकर के दस अवतारों की पावन कथा का सुंदर एवं भावपूर्ण वर्णन किया। भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों की महिमा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और कथा पंडाल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। कथा के दौरान व्यास पीठ का पूजन सपा नेता एवं पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा तथा सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने श्रद्धापूर्वक किया। इसके बाद पूर्व एमएलसी राकेश सिंह राणा ने भगवान शिव की आरती उतारी। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और भक्तिमय वातावरण में सभी ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजक आकाश दीक्षित ने महेंद्र सिंह सोलंकी एवं राकेश सिंह राणा का पटका पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अतिथियों के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।
कथा व्यास ने भगवान शिव के दस अवतारों की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शंकर भक्तों के कल्याण, धर्म की रक्षा और संसार के उद्धार के लिए विभिन्न स्वरूपों में प्रकट हुए। भगवान शिव की महिमा का श्रवण करने मात्र से मनुष्य के जीवन में भक्ति, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा के दौरान शिव भक्ति का ऐसा वातावरण बना कि श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा का रसपान करते रहे। इस अवसर पर रामकिशन दीक्षित, पंकज दीक्षित, शुभम वार्ष्णेय, चंद्रकांत कुशवाह, पप्पू सिंह, मनोज शर्मा, महेश शर्मा, मुकेश शर्मा, कन्हैया पचौरी, दिनेश यादव, बृजेश पाठक, अनिल पाठक, अजय पुंडीर, विजय सिंह, कुलदीप शर्मा, सोनू शर्मा, निखिल वर्ती पाठक, अंश शर्मा, गौरीशंकर गुप्ता, धर्मेंद्र शर्मा, मुनेश शर्मा, भूपेंद्र उपाध्याय, आकाश शर्मा, बृज बिहारी कौशिक, श्रीनिवास दीक्षित, दीपेश पाठक, सुभाष शर्मा, ओमवीर बघेल, विष्णु शर्मा, आशुतोष दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कथा पंडाल में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।













