Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 23 अगस्त । स्थानीय पंत चौराहे पर संचालित कांवड़ शिविर में शिवभक्तों की सेवा के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कांवड़ियों को फल वितरित कर उनकी सेवा की गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी सेवा में सहभागिता निभाई। धार्मिक आयोजन में सेवा कार्य के माध्यम से श्रद्धालुओं के प्रति सहयोग और समर्पण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष नरेश चतुर्वेदी, प्राथमिक शिक्षक संघ के महामंत्री कृष्णकांत कौशिक, कोषाध्यक्ष आर.के. जादौन, विनोद गिरी, मनोज चौहान, महेश यादव, नीरज मलोनिया एवं राजहंस सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कांवड़ियों की सेवा करते हुए धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page