Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 अगस्त। हाथरस मार्ग पर अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है, जबकि युवक का सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पहला हादसा हाथरस मार्ग पर गांव बिसाना के पास हुआ। फिरोजाबाद के पचावर निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी अपने बेटे के साथ बाइक पर जा रही थीं। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई और मुन्नी देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के कारण उनकी हालत चिंताजनक बताई और बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। दूसरा हादसा भी हाथरस मार्ग पर ही हुआ। बिसावर निवासी 19 वर्षीय मुकेश कुमार स्कूटी से जा रहे थे। सड़क किनारे कांवड़ियों के लिए रखे मिट्टी से भरे बोरे के पास से गुजरते समय स्कूटी का स्टैंड बोरे में फंस गया। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई और मुकेश कुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। एक ही मार्ग पर कम समय में हुए इन दोनों हादसों के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे रखे सामान और यातायात व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page