Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 अगस्त। जलेसर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में दो शिवभक्तों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा रविवार रात उस समय हुआ जब कांवड़ छोड़कर लौट रहे तीन शिवभक्तों की मोटरसाइकिल को एक अनियंत्रित ईको कार ने टक्कर मार दी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया था। जानकारी के अनुसार, कुरसंडा और गुरसौटी क्षेत्र के तीन शिवभक्त एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर सादाबाद की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान सादाबाद से जलेसर की ओर जा रही एक ईको कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल कार के नीचे फंस गई और तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गुरसौटी निवासी 16 वर्षीय कुलदीप चौहान पुत्र दिलीप चौहान ने शुक्रवार 21 अगस्त को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कुलदीप की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना में गुरसौटी निवासी मुन्नालाल पुत्र वीरपाल सिंह (55) की रविवार रात आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सीएचसी सादाबाद ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम रितु सिरोही, तहसीलदार सोनू बघेल, पुलिस उपाधीक्षक जेएन अस्थाना और प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार की जानकारी ली और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल नगला काठ, कुरसंडा निवासी विपिन पुत्र रतन सिंह (28) का अभी भी आगरा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page