Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 अगस्त। मुरसान रोड पर आज सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार समेत तीन युवक घायल हो गए। एक अनियंत्रित बाइक ने सड़क किनारे दौड़ लगा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया, जहां से एक युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गांव गोलपुरा निवासी रोहित पुत्र जगदीश अपने एक साथी के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सड़क किनारे दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान निकटवर्ती गांव लुहेटा निवासी बृजमोहन अपनी बाइक से मुरसान की ओर से आ रहा था। बताया गया है कि सड़क पर अचानक एक कुत्ता आ जाने के कारण बाइक सवार बृजमोहन ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे दौड़ रहे रोहित व उसके साथी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार बृजमोहन समेत तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया। चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद रोहित की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य दोनों घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page