Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 20 अगस्त । कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा ने इस मौके पर कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिकता और तकनीकी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने युवाओं और देश के समग्र विकास के लिए राजीव गांधी के योगदान को याद किया। इस कार्यक्रम में संतोष शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा, पुष्पेंद्र फौजदार, किशन गौतम, ब्रज मोहन, अतुल चौधरी, प्रतीक यादव, विकास चौधरी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page