Hamara Hathras

Latest News

हसायन 20 अगस्त । कोतवाली क्षेत्र के कस्बा हसायन के मोहल्ला अहीरान किशन में विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले 33/11 विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित विद्युत अवर अभियंता के कक्ष का तला तोडकर चोरी किए जाने के लिए किबाड का कुंदा तोडकर क्षतिग्रस्त कर चोरी का असफल प्रयास किया गया।विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात एसएसओ रिटायर्ड सेवानिवृत फौजी ने गुरूवार बीस मई की सुबह जब विद्युत उपकेन्द्र पर स्थापित विद्युत अवर अभियंता के कक्ष कमरा का ताला सहित किबाड का कुंदा क्षतिग्रस्त टूटा हुआ दिखाई दिया।तो रिटायर्ड सेवानिवृत फौजी बतौर एसएसओ ने मोबाइल दूरभाष से घटना की जानकारी तत्काल विद्युत अवर अभियंता व उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपखंड अधिकारी को दी।घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत उपकेन्द्र पर अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर जानकारी देते हुए चोरी के असफल प्रयास किए जाने की घटना को अंजाम दिए जाने से अवगत कराया है।हसायन कस्बा के मोहल्ला किशन अहीरान में उत्तर प्रदेश विद्युत कारपोरशन लिमिटेड विभाग का काफी वर्षो पुराना 33/11विद्युत उपकेन्द्र स्थापित है।विद्युत उपकेन्द्र परिसर में एसएसओ विद्युत सब स्टेशन अधिकारी के विद्युत आपूर्ति  वितरण परिसर कार्यालय के निकट एक ही भवन में विद्युत अवर अभियंता मोहम्मद इकरार का अवर अभियंता जेई कार्यालय भी संचालित होने के साथ स्थापित है।बुधवार गुरूवार की रात्रि को अज्ञात युवकों के द्वारा चोरी करने के इरादे से विद्युत अवर अभियंता मोहम्मद इकरार के कक्ष कमरा में बने कार्यालय की किबाड में लगे हुए ताला तोडने के लिए किबाड का कुंदा तोडकर क्षतिग्रस्त कर दिया।विद्युत उपकेन्द्र पर विद्युत सब स्टेशन पर कार्यरत डयूटी पर तैनात रिटायर्ड सेवानिवृत सैनिक रिटायर्ड फौजी विजयपाल सिंह आपूर्ति वितरण कक्ष का कमरा बंद कर अंदर बैठे रहे।घटना के संबंध में गुरूवार की सुबह एसएसओ रिटायर्ड फौजी सेवानिवृत सैनिक अपने कक्ष से बाहर आए।तो उन्हे विद्युत अवर अभियंता कक्ष कमरा का ताला लगा किबाड का कुंदा क्षतिग्रस्त दिखाई दिया।एसएसओ ने तत्काल कमरा का ताला क्षतिग्रस्त देख विद्युत अवर अभियंता जेई मोहम्मद इकरार को दी।विद्युत अवर अभियंता को जैसे ही अपने कक्ष कमरा के किबाड के कुंदा व ताला तोडकर क्षतिग्रस्त कर चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने के लिए किए गए असफल प्रयास पर तत्काल मौके पर पहुंचे।विद्युत अवर अभियंता मोहम्मद इकरार ने घटना के संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए जानकारी दी है।इस संबंध में अवर अभियंता मोहम्मद इकरार व एसएसओ विजयपाल सिंह ने बताया कि कक्ष का ताला तोडकर  किबाड का कुंदा तोडकर चोरी का असफल प्रयास किया गया है।घटना के संबंध में पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए घटना की जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page