
सिकन्दराराऊ 14 अगस्त। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव चिरायल में पड़ोसी के बेटे पर बच्चे के साथ मारपीट करने और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। गांव निवासी अशोक कुमार ने थाना प्रभारी को दी तहरीर में बताया कि 11 अगस्त 2026 को उनका बेटा घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी पंकज ने बच्चे की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। अशोक कुमार के मुताबिक, जब उन्होंने बच्चे के साथ मारपीट का विरोध किया तो पंकज ने उन्हें जान से मारने और गांव से बाहर निकालने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।






