सादाबाद 13 अगस्त। सहपऊ क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा उत्तर मध्य रेलवे लाइन पर युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना गांव महरारा के पास रेलवे लाइन के ब्रिज के नीचे रात करीब नौ बजे हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव दो हिस्सों में बंट गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अवधेश कुमार उर्फ पिंटा वाल्मीकि पुत्र सुरेश चंद के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि अवधेश कुमार रात को रेलवे लाइन पार कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अवधेश कुमार मजदूरी का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में दो माह चलेगा HIV/AIDS जागरूकता
August 13, 2026
मलबे के बीच मिली डॉ. आंबेडकर की
August 13, 2026
नगला लच्छी में बिजली विभाग की टीम
August 13, 2026
हाथरस में 18 वर्षीय युवक को नशा
August 13, 2026
मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, ऑनलाइन
August 13, 2026
तीज के उल्लास में दिखी देश की
August 13, 2026
सादाबाद : ट्रेन से कटकर मजदूर की
August 13, 2026
Weather
Hathras
11:30 pm,
Aug 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










