Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 10 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के गांव करैया में रविवार रात ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए बिजली का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। स्वजन आनन-फानन बालिका को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गांव करैया निवासी विष्णु की 12 वर्षीय पुत्री अनुराधा रविवार रात ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए बिजली का तार लगा रही थी। इसी दौरान अचानक तार में करंट उतर आया और बालिका उसकी चपेट में आ गई। करंट लगते ही स्वजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल अनुराधा को लेकर सीएचसी सादाबाद पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे की जानकारी मिलने पर गांव के लोग भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। मासूम की अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page