Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव बोजिया में घर के सामने खड़ी कार के शीशे तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव बोजिया निवासी अशुल मीना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कार घर के सामने खड़ी थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही दिनेश, नितिन, ललित और संजय ने कार के सभी शीशे तोड़ दिए। अशुल मीना के अनुसार, जब उन्होंने कार के शीशे तोड़ने का विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी भी देकर चले गए। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना हाथरस जंक्शन पुलिस से करते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page