Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 10 अगस्त। सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर कस्बे के मोहल्ला होलीगेट में आज को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी के साथ बूंदी और पेठा का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे को लेकर सुबह से ही आयोजकों एवं सहयोगियों में उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ का स्मरण किया और आयोजन की सराहना की। सावन के सोमवार के चलते कस्बे में धार्मिक माहौल बना रहा। मंदिरों में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भंडारे के आयोजन में रमेश चंद वार्ष्णेय, जितेंद्र वार्ष्णेय, डॉ. रवि शुक्ला, हरिशंकर कुशवाह, मनोज वार्ष्णेय, संजीव कुमार, धर्मेंद्र शास्त्री, अभय कुमार, जीतू कुशवाह, बिमल कुमार और गोल्डी सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा का लाभ लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page