Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 10 अगस्त। कस्बे के मोहल्ला बनियाना में सावन के आज दोपहर शिव विवाह का भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-यज्ञ कर विधि-विधान से किया गया। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद हाथरस से आईं कलाकार मोहन देवी, नीलम देवी, गायत्री देवी एवं प्रेम देवी ने शिव विवाह के भजनों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मनोहारी वर्णन भजनों के माध्यम से किया। धार्मिक गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण, सुदामा, भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की आकर्षक झांकियां निकाली गईं। झांकियों ने श्रद्धालुओं का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया। भगवान शिव-पार्वती के स्वरूपों के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान मोहल्ले का वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने शिव विवाह के भजनों और झांकियों का आनंद लिया तथा भगवान शिव-पार्वती के जयकारे लगाए। आयोजन को सफल बनाने में ममता तिवारी, नीतू वार्ष्णेय, उमा वार्ष्णेय, पिंकी वर्मा, संतोष वर्मा, शिल्पा वार्ष्णेय, बबिता सारस्वत, अंजू गुप्ता, ललतेश वर्मा एवं लक्ष्मी का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page