Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 10 अगस्त। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. मंजु वर्मा के दिशा-निर्देशन में एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. रंजना प्रकाश और सदस्य डॉ. शशि कुमारी की देखरेख में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। 10 से 12 अगस्त तक चलने वाले अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित रैली में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर शहीद स्मारक, नवीपुर चौराहा होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची। रैली का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा। हाथों में तिरंगा लेकर निकली छात्राओं ने पूरे मार्ग में देशभक्ति का संदेश दिया। रैली के दौरान छात्राओं ने ‘तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी शान है’ और ‘घर-घर तिरंगा फहराएंगे, देशभक्ति की अलख जगाएंगे’ जैसे देशभक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। नारों से रैली मार्ग देशभक्ति के उत्साह से गूंजता रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी प्रतिवेदन समिति प्रभारी नेहा यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page