Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 10 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत श्री अशोक सुरेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अन्य उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करने की प्रतिज्ञा ली। ब्रह्माकुमारीज के प्रतिनिधियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार की खुशहाली और समाज की प्रगति में भी बाधक बनता है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, सकारात्मक सोच रखने और अपने समय का सदुपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का संदेश भी विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया। विद्यालय परिवार ने नशामुक्त भारत के निर्माण में हरसंभव सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं ब्रह्माकुमारीज के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करना और स्वस्थ, संस्कारवान एवं नशामुक्त समाज के निर्माण को गति देना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page