सादाबाद 10 अगस्त। जनपद की कला, संस्कृति एवं स्थानीय कलाकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक गुड्डू चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष हाथरस में राजकीय कला संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी की स्थापना का प्रस्ताव रखा है। विधायक द्वारा इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखे जाने के उपलक्ष्य में जनपद के प्रसिद्ध चित्रकार एवं शिक्षाविद डॉ. भेद प्रकाश सिंह ‘चित्रकार हाथरसी’ ने प्रदीप चौधरी गुड्डू भैया का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर चित्रकार हाथरसी ने कहा कि राजकीय कला संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी की स्थापना हाथरस की कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। इससे जनपद के कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए स्थायी मंच मिलेगा और यहां की कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि हाथरस की कला और प्रतिभाओं को देश-दुनिया के पटल पर गौरवान्वित करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। आने वाली पीढ़ी के बाल एवं युवा कलाकारों के लिए एक समृद्ध और श्रेष्ठ कलात्मक विरासत तैयार करना उनका संकल्प है। चित्रकार हाथरसी ने कहा कि जनपद में प्रस्तावित कला संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी में स्थानीय एवं समकालीन कलाकारों की कलाकृतियों के साथ-साथ हाथरस की कला, संस्कृति, लोक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को भी संरक्षित एवं प्रदर्शित किया जा सकता है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए माननीय विधायक श्री प्रदीप कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और कलाकारों के सामूहिक प्रयास से हाथरस को कला के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है। चित्रकार हाथरसी ने कहा कि वे हाथरस की कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुशोभित करने तथा आने वाले बाल कलाकारों के लिए एक बेहतर कलात्मक भविष्य तैयार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस मौके पर प्रवक्ता रामचरण सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता योगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
रविवार (27/09/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज, मेंडू बरेली रोड हाथरस
September 27, 2026
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ के बीच बाजार में पड़ोसियों में
September 27, 2026
रविवार (27/09/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
September 27, 2026
मेला देखकर लौट रहे दो किशोरों की
September 27, 2026
ठेल लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने,
September 27, 2026
बेटे की हत्या के बाद परिवार ने
September 27, 2026
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी, मजदूर
September 27, 2026
जायंट्स ग्रुप ऑफ वीक में छात्राओं ने
September 27, 2026
Weather
Hathras
8:49 am,
Sep 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








