Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस औद्योगिक क्षेत्र के जयपुर मथुरा बरेली राजमार्ग स्थित कांवड पथ मार्ग पर कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज दस अगस्त को प्रदोष व्रत पूजा व मंगलवार को आयोजित होने वाले कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी पर महाशिव रात्रि के जलाभिषेक को लेकर कावंड में गंगाजल लेकर दूर दराज के शिव भक्तो के गुजरने (आवागमन)के कारण कावंड रूट पथ मार्ग को सुरक्षित सुरम्य सुगम बनाए रखने के लिए कष्ट रहित धार्मिक कावंड यात्रा को बेहतर बनाए जाने के लिए पुलिस कर्मियो ने मिलकर साफ सफाई कर कावंडियों के रूट पथ मार्ग को साफ व सुरक्षित किया।कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा के नेतृत्व निर्देशन में कोतवाली व सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात महिला पुरूष पुलिस कर्मियो के द्वारा जयपुर बरेली मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य को देखते हुए गंगाघाट सोरों जी लहरा जी,गंगाघाट कछला जी, रामघाट,राजघाट,हरिद्वार से गंगाजल कावंड में भरकर शिवालय की ओर जा रहे कावंडियों के पथ मार्ग कावंड रूट पथ चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को देखते हुए सड़क के जगह जगह ऊबड खाबड,कंक्रीट पत्थर युक्त सड़क मार्ग से नंगे पग (पैर) जा रहे शिव भक्त श्रद्धालुओ के लिए रास्ता सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियो ने सड़क पर पडे कंक्रीट पत्थर गिट्टी के साथ सड़क पर रखे हुए पत्थरों को हटाते हुए दिखाई दिए।कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार चिकारा के साथ सलेमपुर चौकी प्रभारी मनु यादव,कांस्टेबल विपिन कुमार यादव,कांस्टेबल रनविजय, कांस्टेबल पासा चौधरी,महिला कांस्टेबल शीतल के द्वारा कावंड पथ मार्ग पर हो रहे गहरे गड्डो को मिट्टी डालकर भरने के साथ सड़क पर पडे पत्थर कंक्रीट गिट्टी को हटाते हुए दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page