सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अगस्त। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार दस अगस्त को कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित एक उच्च शिक्षण संस्थान में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.वरूण चौधरी व राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम के आयुष चित्सिक डॉ.रूपेश कुमार के द्वारा श्री हनुमान इंटर कालेज पहुंचकर अध्यनरत छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्वेंडाजोल की टेबलेट गोली खिलाई।कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने बताया कि विभिन्न प्रकार के बाजार में बिकने स्ले फास्ट फूड व मिट्टी से फैलने वाले कृमि संक्रमण बच्चों में आम समस्या है।संक्रमण के कारण शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा आती है। इससे कुपोषण, एनीमिया और बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास पर असर पड़ सकता है। इसका प्रभाव बच्चों की पढ़ाई और जीवन की गुणवत्ता पर भी पड़ता है।उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण होने पर त्वचा पर लार्वा के प्रवेश वाले स्थान पर तेज खुजली, लालिमा और सूजन हो सकती है। इसके अलावा उल्टी, भूख कम लगना, हल्का बुखार, सांस लेने में परेशानी, रुक-रुककर खांसी, पेट दर्द, अफरा, कब्ज अथवा दस्त की शिकायत हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और हाथों को साबुन से धोने की अपील की।प्रभारी चिकित्साघिकारी डॉ.वरूण चौधरी ने कहा कि एल्वेंडाजोल का प्रत्येक छह माह में सेवन जरूर करते रहना चाहिए।एल्वेंडाजोल के सेवन करने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है साथ ही शारीरिक मानसिक क्षमता के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है।उन्होने कहा कि एल्वेंडाजोल का सेवन करने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नही पडता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : राजकीय कला संग्रहालय एवं आर्ट
August 10, 2026
सहपऊ : ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान
August 10, 2026
सहपऊ : सावन के दूसरे सोमवार को
August 10, 2026
सहपऊ : शिव विवाह के भजनों से
August 10, 2026
रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने
August 10, 2026
सिकन्दराराऊ : नशामुक्त समाज के निर्माण का
August 10, 2026
सिकन्दराराऊ : 20 दिन से अंधेरे में
August 10, 2026
Weather
Hathras
9:46 pm,
Aug 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











