सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अगस्त। कस्बा के नगला रति मार्ग स्थित मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अगस्त माह के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के द्वितीय दिवस दिन सोमवार दस अगस्त को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी प्रकार की महिला स्वास्थ्य संबंधी जांच मुफ्त में नि:शुल्क कराई।प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित योजना के तहत केन्द्रव राज्य सरकार के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर हर सप्ताह एच.आर.पी. डे हाई रिस्क प्रेग्नेंसी दिवस मनाया जाता है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी वरूण चौधरी के दिशा निर्देशन पर हर सप्ताह की दो नौ सोलह तेईस तारीख तक तो चार स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया ही जाता है।कभी कभी किसी माह में तीस तारीख होने पर एक माह में पांच दिन अलग-अलग तारीख में लगाया जाता है।नौ अगस्त को रविवार का अवकाश होने की वजह से दस अगस्त को जांच स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उन्यासी(79)गर्भवती महिलाओं की महिला चिकित्सक के बजाए महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री स्टाफ नर्स आरती, सिंह,हेमलता,दीक्षा के अलावा महिला आयुष चिकित्सक डाॅ.शबनम के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण की गई।जांच शिविर दिवस पर छह गर्भवती महिलाओं को एच.आर.पी.हाई रिस्क प्रेग्नेंसी घोषित किया गया।स्वास्थ्य शिविर में प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली पैतीस गर्भवती महिलाओं के द्वारा तीन माह के अन्तराल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।शासन के आदेश पर पचपन गर्भवती महिलाओं के नि:शुल्क कराए जाने वाले अल्ट्रासाउंड की सुविधा योजना का लाभ दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से सभी पैतीस गर्भवती महिलाओं को सिकन्दराराऊ के निजी प्राइवेट हास्पिटल को अधिकृत किए जाने पर गर्भवती महिलाओ को भेजा गया।एएनसी परीक्षण व आयरन सुकरोज रेखा चाहर के द्वारा लगाया गया।हाई रिस्क प्रेग्नेंसी दिवस पर गर्भवती महिलाओ की एच आई.बी, हीमोग्लोबिन,एच.बी एस.ए.जी.,एस.सी. बी., ब्लैड ग्रुप, बी.पी, वजन, हाइट की निःशुल्क जांच कराई गई।गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने के दौरान महिला परिवार कल्याण परामर्श दात्री डिपंल के द्वारा भी विभिन्न प्रकार की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
September 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : खेत की मेड तोड़ने के
September 26, 2026
पुलिस लाइन में बाल सुरक्षा को लेकर
September 26, 2026
सिकन्दराराऊ में पुलिस-ANTF की बड़ी कार्रवाई, 2.25
September 26, 2026
चंदपा पुलिस ने दो बाइक चोरों को
September 26, 2026
सादाबाद : ग्राम करील में 27 सितंबर
September 26, 2026
दो दिन अनुपस्थित रहने की बात पर
September 26, 2026
17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर
September 26, 2026
Weather
Hathras
5:31 pm,
Sep 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







