सिकन्दराराऊ (हसायन) 10 अगस्त। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में श्रावण मास के बारहवें दिवस कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को दूसरा सोमवार होने पर शिवालय व देवालयों में महाकाल शिव के भक्तों का सैलाब सड़क से लेकर शिवालय तक उमडता हुआ दिखाई दिया।श्रावण मास के दूसरे सोमवार को कस्बा व देहात क्षेत्र में भगवान भोलेनाथ शिव शंभू के भक्तो ने श्रध्दा,आस्था,विश्वास की त्रिवेणी प्रवाहित होते हुए दिखाई दी।सोमवार को शिव भक्त गंगाघाट कछला व सोरों जी लहरा गंगाघाट से डाक कावंड,कंधा कावंड,हस्त कावंड में गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ शिव शंभू का जल से अभिषेक करने के लिए पहुंचे।श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि को दूसरे श्रावणी सोमवार को भोर की पहली किरण से शिवालयों में गंगाजल के साथ विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर रूद्राभिषेक भी किया।शिव भक्त शिवालय में भगवान शिव के भक्त भगवान शिव की मूर्ति,शिवलिंग व भगवान शिव परिवार का जल,दुग्ध से अभिषेक करते हुए बेलपत्र, धतूरा, शहद, घी, दही के अलावा मनोकामना पूर्ण कराए जाने के लिए आरती उतारकर पूजा करते हुए दिखाई दिए।श्रावण मास के दूसरे सोमवार में कावंडिए की पायल की रून झुन के साथ बम भोले,जय महाकाल,जय शिव शंभू के जयकारे के अलावा कावंडिए भी गंगाघाट से गंगाजल लेकर जाते दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : राजकीय कला संग्रहालय एवं आर्ट
August 10, 2026
सहपऊ : ई-रिक्शा चार्ज करने के दौरान
August 10, 2026
सहपऊ : सावन के दूसरे सोमवार को
August 10, 2026
सहपऊ : शिव विवाह के भजनों से
August 10, 2026
रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने
August 10, 2026
सिकन्दराराऊ : नशामुक्त समाज के निर्माण का
August 10, 2026
सिकन्दराराऊ : 20 दिन से अंधेरे में
August 10, 2026
Weather
Hathras
9:48 pm,
Aug 10, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











