Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 अगस्त। आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर वेदई मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर आगरा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव वेदई निवासी रामजीलाल पुत्र रघुवीर सिंह अपनी बाइक से गांव की ओर जा रहे थे। आगरा राजमार्ग पर वेदई मोड़ के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामजीलाल बाइक समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायल को सड़क से उठाया और उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और रामजीलाल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की टीम ने रामजीलाल का प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट पाई गई, जिसके बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार और आवश्यक जांच के लिए हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर आगरा रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page