Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतपुर मथुरापुर पुरदिलनगर मार्ग पर चार पहिया वाहन सवार ने दो मोटरसाइकिल सवार युवको को टक्कर मारकर फरार हो गए।मनीष पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी सिडरमई बुधवार उन्नीस अगस्त की दोपहर को गांव   से हसायन कस्बा के बाजार से सामान लेकर घर के लिए बापिस जा रहा था।तभी गाँव भरतपुर मथुरापुर मार्ग स्थित मोड पर चार पहिया वाहन शिफ्ट कार सवार के द्वारा मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।घटना के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे हुए मानवेंद्र पुत्र कोमल सिंह निवासी बरसौली ने पुलिस के स्टीकर लगे हुए चार पहिया वाहन शिफ्ट का नंबर भी ले लिया।ग्रामीणो व राहगीरों ने दोनो घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए।जहां पर कार्यरत तैनात चिकित्सक डाॅ.हितेष वार्ष्णेय ने दोनो घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार पहिया वाहन शिफ्ट कार को कब्जे में ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page