सिकन्दराराऊ (हसायन) 01 अगस्त। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत धुबई के माजरा गांव जवाहरगढ से आटा पिसवाए जाने व घरेलू सामान लेने के लिए आए युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक यायब होने से हडकंप मच गया।युवक के परिजनों के द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर इति श्री कर ली है।युवक के तीन दिन पहले अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो जाने के बाद से परिजन भी परेशान हो गए है।युवक के परिजनों ने पडोसी गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर युवक के गायब करने का आरोप लगाया गया है।युवक के परिजनों के द्वारा लगाए गए आरोप के बाद पडोसी गांव का रहने वाला युवक स्वंय कोतवाली आकर बैठ गया है।पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को लेकर रूपए के लेनदेन का प्रकरण मान रही है।टीकम सिंह पुत्र बहोरी लाल निवासी गांव जवाहरगढ के भाई महेश कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराते हुए बताया कि उनका भाई टीकम सिंह अपने घर से तीन दिन पहले गुरुवार तीस जुलाई की शाम करीब छह बजे अपने घर से गेहूं की पोटली लेकर गेंहू की चक्की से गेंहू की पिसाई कर आटा निकलवाए जाने के लिए पोटली डालकर गया था।गांव शीतलवाडा में पोटली डालने के बाद टीकम सिंह शीतलवाडा आटा चक्की से अपनी साइकिल लेकर हसायन कस्बा के बाजार से सब्जी व अन्य घरेलू सामान लेकर अपने घर के लिए नही पहुंचा।टीकम सिंह के घर नही पहुंचने के कारण टीकम सिंह के परिवार के सभी सदस्य पत्नी बच्चे परेशान हो गए।टीकम सिंह के घर नही पहुंचने की वजह से परिजनों से टीकम सिंह की खोजबीन कर चारों तरफ तलाशने की कोशिश की।इक्कत्तीस जुलाई दिन शुक्रवार को सुबह नगला विजन मार्ग से कौंडरा के सामने से जा रहे गांव धुबई जवाहरगढ कच्चे रास्ते पर गायब युवक टीकम सिंह की साईकिल,कपड़े,सब्जी चीनी अन्य घरेलू खान पान का सामान पडा मिलने की जानकारी बताई गई है।इक्कतीस जुलाई दिन शुक्रवार की सुबह परिजनों ने कौंडरा के धुबई जवाहरगढ मार्ग पर टीकम सिंह की साइकिल,सामान,अंग वस्त्र व घरेलू सामान को पडा देखने के बाद परिजनों ने डायल एक सौ बारह पुलिस को सूचना दी।डायल एक सौ बारह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मिले सामान की अपने मोबाइल फोन के कैमरा से वीडियों बनाकर तत्काल कोतवाली पुलिस को अवगत कराया।टीकम सिंह के परिजन व ग्रामीणों ने कोतवाली पहुचकर लिखित तहरीर देते हुए छानबीन कर कार्यवाही करने की मांग की है।टीकम सिंह की शादी करीब बारह वर्ष पहले पहले हुई थी,टीकम सिंह पर चार बच्चे हैं,टीकम सिंह के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है।टीकम सिंह तीन भाई है।टीकम सिंह के लापता होने के बाद पत्नी व बच्चे काफी परेशान है।खबर लिखे जाने तक कोई लापता युवक का पता नहीं चल सका है।इस संबंध में सलेमपुर चौकी प्रभारी मनु यादव ने बताया कि युवक अचानक गायब हो गया है,युवक के परिजनों के द्वारा पडोस के गांव के युवक पर आरोप लगाया जा रहा है,ऐसा लग नही रहा है।गायब युवक का लेनदेन का प्रकरण चल रहा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अवैध तमंचे के साथ वायरल हुआ युवक, सिकंदराराऊ पुलिस ने दबोचा
September 21, 2026
Related Posts
Recent Posts
चार जिलों में 45 मुकदमे, 20 साल
September 21, 2026
यूपी के लाखों आयकरदाताओं के लिए बड़ी
September 21, 2026
अवैध तमंचे के साथ वायरल हुआ युवक,
September 21, 2026
जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए 25
September 21, 2026
जिला स्तरीय सीनियर पुरुष हॉकी चयन ट्रायल
September 21, 2026
पर्युषण पर्व के छठवें दिन सुगंध दशमी
September 21, 2026
बागला कॉलेज में स्वरचित काव्य-पाठ प्रतियोगिता, विद्यार्थियों
September 21, 2026
Weather
Hathras
9:27 pm,
Sep 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










