Hamara Hathras

Latest News

sports Academy 2026 flex – 1

अलीगढ़ 25 जुलाई। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत बीकॉम और एमएससी एग्रोनॉमी की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने एलएलएम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज शैक्षणिक विवरण में संशोधन का अंतिम अवसर भी प्रदान किया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अंतिम मेरिट सूची प्रवेश पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेजों का सत्यापन, प्रवेश शुल्क जमा करने सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि तय समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का प्रवेश दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि एलएलएम में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र में एलएलबी के स्थान पर बीए, बीएससी अथवा अन्य स्नातक पाठ्यक्रम का विवरण दर्ज कर दिया है। जबकि एलएलएम में प्रवेश के लिए एलएलबी अथवा समकक्ष विधि स्नातक उपाधि अनिवार्य है। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को 26 जुलाई तक प्रवेश पोर्टल पर ‘माई एप्लीकेशन’ के अंतर्गत उपलब्ध ‘एकेडमिक एडिट’ विकल्प का उपयोग कर अपने शैक्षणिक विवरण में आवश्यक संशोधन करने तथा आवेदन को दोबारा सबमिट करने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से समय रहते संशोधन कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page