Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 जुलाई। कस्बा के मोहल्ला किला खेड़ा स्थित श्री हनुमान इंटर कालेज में जल संचय सप्ताह के अंतर्गत आज पच्चीस जुलाई को छात्र-छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम जरिए से समाज को बरसात के अलावा विभिन्न प्रकार के जल स्त्रोत हैंडपंप, नल, समरसेबिल, ट्यूबवेल,नलकूप,समरसेबिल नलकूप ट्यूबवेल से बिना किसी वजह बर्बाद होने वाले जल को संरक्षित करने की अपील की।जल संचय प्रतियोगिता में कक्षा नौ  एवं दस के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।जल संचय प्रतियोगिता में सोनम कुमारी कक्षा दस ने प्रथम भक्ति कुमारी कक्षा दस  ने द्वितीय तथा कुमारी खुशी कक्षा दस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कुमारी राशि कक्षा नौ ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में अन्य प्रतिभागी छात्र छात्राओ कार्य संतोषजनक रहा।प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य आर.पी.शर्मा, सत्यपाल सिंह, राजकुमार सिंह, प्रेम कुमार शर्मा,सुरेश चन्द्र कुशवाहा, शिवकुमार,शैलेन्द्र कुमार सिंह,विपिन कुमार शर्मा,रामबाबू,मोहकम यादव,आशीष कुमार जादौन मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page