सादाबाद 17 जुलाई। माध्यमिक शिक्षक संघ ने डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया को आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (शिक्षक विधान परिषद) से अपना अधिकृत एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। इस घोषणा के बाद सादाबाद इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने डॉ. आमौरिया को पुष्पमालाएं पहनाईं। शिक्षकों ने संगठन के इस निर्णय का समर्थन किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया को प्रत्याशी बनाना शिक्षक समाज की भावनाओं के अनुरूप है। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. आमौरिया विधान परिषद में शिक्षकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। डॉ. आमौरिया ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकारों और हितों की रक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार, विद्यालय इकाई शाखा अध्यक्ष संजय पाल सिंह, शाखा मंत्री मु. शादाब, मु. इमरान, ब्रजेश कुमार, उमाशंकर यादव, धर्मवीर सिंह, कपिल गुप्ता, रामकैलाश प्रजापति, निकेश कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, राहुल सिंह राठौर, शिखा शर्मा, नाजिया हिना, अख्तर हसन सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रवक्ता मेवाराम ने किया। शिक्षकों ने डॉ. दिलीप कुमार आमौरिया को शुभकामनाएं दीं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (31/08/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
August 31, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार (31/08/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
August 31, 2026
हाथरस में चोरी की वारदात का चौंकाने
August 31, 2026
मुरसान : पीड़िता की शिकायत के बाद
August 31, 2026
आगरा-अलीगढ हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो
August 31, 2026
आशु कवि अनिल बौहरे के 75वें जन्मोत्सव
August 31, 2026
10 करोड़ के विकास कार्यों के प्रस्तावों
August 31, 2026
रविवार को नोएडा जाने वाली बसों में
August 31, 2026
Weather
Hathras
4:18 am,
Sep 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













